शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने मिलकर बिजली समस्या से परेशान होकर मनीखेड़ा गांव के पास कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे को मंगलवार की रात 10 बजे जाम कर दिया। फोरलेन हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी तब कहीं जाकर डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण हाईवे से हटने को राजी हुए।
ग्रामीणों का कहना था कि इस समय खेतों में बुवाई और सिंचाई का काम चल रहा है। लेकिन पिछले एक माह से बिजली की सप्लाई मजह दो घंटे ही मिल पा रही है। किसानों को रात रात भर बिजली सप्लाई चालू होने के इन्तजार करना पड़ता है। बिजली सप्लाई न मिलने के चलते फसल में देरी हो रही है इसका फसल पर भी असर पड़ेगा।
इसकी कई शिकायतें बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन बिजली की लाइन फाल्ट बता कर अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। एक माह गुजर जाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे को जाम कर दिया।
बता दें कि हाईवे जाम होने के चलते कार सहित बस जैसे कई सवारी वाहनों को घंटों तक हाईवे पर खड़ा रहना पड़ा, जिससे सवारी वाहनों में सवार सवारियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम को हटवाया।

कोटा झाँसी फोरलेन पर ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर लगाया जाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment