शिवपुरी। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल माने जाने वाली शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए केपी सिंह कक्काजू ने आज लंबे इंतजार के बाद निज निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए।केपी सिंह ने कहा कि पिछोर को छोड़कर शिवपुरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरना उनका खुद का नहीं बल्कि पार्टी का फैसला था। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में रहना है तो पार्टी के फैसले को मानना पड़ेगा यही कारण है कि वह शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है।किन मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में है इसको लेकर उन्होंने अपना वचन पत्र मीडिया के सामने दिखाया।जातिवाद,बेरोजगारी,पर्यटन और स्थानीय मुद्दों के साथ उन्होंने अपनी छवि को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भी मीडिया के सवालों के जवाब दिए। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे केपी सिंह ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

पिछोर छोड़कर शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ना पार्टी का फैसला था: केपी सिंह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment