Press "Enter" to skip to content

अमोला घाटी पर मारपीट कर युवक से बाइक नगदी और मोबाइल लूटकर भागे नकाबपोश बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बाइक सवार के साथ पहले जमकर मारपीट की,फिर बाइक के साथ मोबाइल,मोक्चर मीटर और नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने सुरवाया थाना पुलिस को सूचना दी है।जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
8 नकाबपोश बदमाशों ने की लूट:
जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र मिश्री लाल जैन निवासी न्यू ब्लॉक जल मन्दिर शिवपुरी बीती रात करैरा से शिवपुरी लौट रहा था तभी सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला पुल के ऊपर नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश जैन के सिर में पत्थर मार कर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर बाइक 2 हजार रुपए नगदी मोबाइल और मोक्चर मीटर लूट कर फरार हो गए। दिनेश ने लूटेरों की संख्या 8 बताई है। सुरवाया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!