Press "Enter" to skip to content

चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए कलेक्टर शिवपुरी ने 2 पर जिलाबदर, 2 पर थाना अटैच, 1 पर की NSA की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: आगामी चुनावों के मद्देनजर शिवपुरी पुलिस की आदतन अपराधियों पर कार्यवाही, कलेक्टर शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की अनुशंसा पर 02 अपराधियों पर जिलाबदर, 02 आरोपियों पर थाना अटैच एवं एक पर एनएसए की कार्यवाही के आदेश जारी किये हैं.

श्री रविन्द्र कुमार चौधरी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी की अनुशंसा पर दिनांक 31.10.2023 को जिले के निम्नलिखित 02 अपराधी को जिलाबदर, 02 थाना अटैच एवं 01 आरोपी पर एनएसए किए जाने का आदेश पारित किया
जिलाबदर
1.अमर सिंह पुत्र जशरथ परिहार उम्र 30 साल नि. ढगा (कालीपहाडी) थाना करैरा जिला शिवपुरी (म.प्र.) – 3 माह
2.नीलम पुत्र जगदीश सिंह यादव उम्र 32 साल नदावन थाना बामोरकला जिला शिवपुरी (म.प्र.) – 3 माह ।
3.राजकुमार उर्फ डाडा पुत्र रामहेत धाकड़ उम्र 35 साल निवासी रायपुर थाना बैराड़ जिला शिवपुरी (म.प्र.) – थाना अटैच
4.टीकाराम पुत्र सुनमान सिंह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी ग्राम गढौली चौकी मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी (म.प्र.) – थाना अटैच
5. मोनू उर्फ मनीष पुत्र रामसेवक जाटव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 13 ब्लॉ क के पीछे करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी 03 माह जेल मे रहेगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!