Press "Enter" to skip to content

चैक बॉउंस के मामले में 8 साल से वांटेड स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस को बारंटी आरोपी के पकड़ने मे मिली बड़ी सफलता, पुलिस थाना करैरा ने चेक बाउंस के 8 वर्ष पुराने प्रकरण में वांटेड स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया.

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की चेक बाउंस के प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रामनाथ लोधी पुत्र मोहनलाल लोधी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम कछौआ थाना पिछोर को उसके ग्राम कछौआ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया. स्थाई गिरफ्तारी वारंटी धारा धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट में कोर्ट से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट में कई वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के पुलिस को चकमा दे रहा था. जिसे आज गिरफ्तार किया।
स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना करैरा के सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सुबोध टोप्पो, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक चन्द्र शेखर मीणा व आरक्षक राधे जादौन की मुख्य भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!