शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत लुकवासा में आधा दर्जन कुए पिछले कई सालों से जर्जर हालत में थे। स्थिति यह थी कि लोगों ने इन कुओं पर पानी भरने का काम ही बंद कर दिया था। इधर लुकवासा सरपंच ने अनूठी पहल शुरू करते हुए न केवल गांव के 4 कुओं को जीर्णोद्वार कराया, बल्कि यह कुए अपने आप में एक मिशाल बनकर रह गए है।
यहां बता दें कि लुकवासा कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन कुए थे, जो कि कई सालों से अनदेखी के कारण जर्जर व बेकार हालत में थे। इस मामले में लुकवासा की सरपंच जिज्ञासा हरिओम रघुवंशी ने इन कुओं पर ध्यान देते हुए मनरेगा के तहत 4 कुओं को जीर्णोद्वार करा दिया है। इन कुओं की न केवल साफ-सफाई के साथ मरम्मत की गई है। बल्कि इन कुओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कुओं के घाट बनाकर उन पर स्वच्छता के संदेश भी लगाए गए है। हर कुए को उस क्षेत्र के नाम पर नाम दिया गया है। इन 4 कुओं के जीर्णोद्वार में करीब दो लाख रुपए का खर्चा आया है, लेकिन यह कुए लुकवासा ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का मुद्दा बन गई है। जिन कुओं पर पहले कोई पानी भरने नही जाता था, अब उन कुओं को देखने के लिए गांव भर से लोग आते है। बताया जा रहा है कि अभी इन कुओं के चारो तरफ से तार फैसिंग कर एक गेट भी लगाया जाएगा। इससे कोई जानवर भी इन कुओं पर नही जा पाएगें।
गांव में जो भी जर्जर हालत में कुए थे। उन सभी का जीर्णोद्वार कराने का काम किया जा रहा है। कुछ हैडपंपो को भी इसी तर्ज पर सही कराया गया था।

चारों तरफ लिखवाए स्वच्छता के संदेश, हर तरफ हो रही चर्चा, सरपंच की अनूठी पहल, जर्जर कुओं को बनाया आकर्षक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment