पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के बामौरकला में एक 18 साल की युवती का कट्टे की नोक पर अपहरण फिर जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले की शिकायत बामौरकला पुलिस थाने में किए जाने के बाद पुलिस द्वारा केवल अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा बढ़ाए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बामौरकला की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 25.10.2023 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं पर भाई को खाना देने जा रही थी,तभी अचानक रास्ते में एक चार पहिया वाहन स्कार्पियों गाड़ी मेरे पास रूकी और उसमें से राहुल पटेरया एवं गोविंद दास उतरे
और जबरदस्ती कनपटी पर अड़ा कर मुझे गाड़ी में पटक लिया और गूडर और खनियाधाना रोड़ के जंगल में ले गये जहां मेरे साथ जबरदस्ती राहुल एवं गोविंद दास के द्वारा दुष्कर्म किया गया।इसी दौरान मौके पर चरवाहे आ जाने के कारण दोनों मुझे जंगल में छोड़कर भाग गए। घटना की शिकायत बामौरकला पुलिस थाने में किए जाने के बाद पुलिस द्वारा केवल अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा बढ़ाए जाने की मांग की है।

बामौरकला में कट्टे की नोक पर युवती का अपहरण फिर जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने की छेड़छाड़ की कायमी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment