शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरदा तिराहे पर रविवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक सवार चाचा भतीजे को रौंदा दिया। जिससे चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं भतीजे को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चाचा भतीजे एक गमी में शामिल होकर लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया।पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कल्ला पुत्र सांवली जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी सिंघराई थाना कोलारस अपने रिश्ते में भतीजा लल्लू जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी मानीपुरा कोलारस के संग खैराई गांव में गमी में शामिल होने गया था।दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे तभी रविवार की शाम करीब 7 बजे देहरदा तिराहे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगने से कल्ला जाटव की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं भतीजा लल्लू जाटव गंभीर रूप से घायल है। गंभीर हालत के चलते लल्लू को कोलारस से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

देहरदा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा भतीजे को रौंदा, चाचा की मौत भतीजे की हालत नाज़ुक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment