Press "Enter" to skip to content

ससुराल से शादीशुदा बेटी हुई लापता, पिता ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: लोहपीटा समाज की पंचायत के बाद एक पिता ने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था लेकिन बेटी ससुराल से लापता हो गई। आज (सोमवार को) इसकी शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है और ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं।


कोतवाली क्षेत्र के मनियर के रहने वाले नानूराम लोहपीटा ने बताया कि उसने अपनी बेटी सपना की शादी 2019 में रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले शरवन लोहपीटा पुत्र अमर सिंह से की थी। शादी के कुछ साल बाद से बेटी का पति शरवन और उसके ससुराल वाले बेटी को परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

इसके बाद बेटी के पति शरवन और उसके ससुरालियों को समझाइश दी थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बेटी को प्रताड़ित करना जारी रखा। तीन माह पहले मैं अपनी बेटी सपना को अपने घर वापस ले आया था। लेकिन दो माह पहले बेटी के पति और परिजन समाज की पंचायत करवा कर बेटी को वापस ससुराल ले गए। इसके बाद भी बेटी के साथ मारपीट की गई पिछले एक माह से बेटी अपने ससुराल से लापता है। जब इसके बारे में ससुरालियों से पूछा जाता है तो उनके द्वारा धमकी दी जा रही है। बेटी के ससुरालियों के द्वारा एक फोटो भी हमें भेजा गया था जिसमें बेटी के शरीर पर और आंख पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। आज इसी की शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंचा है और बेटी को तलाश कर उसके सुपुर्द करने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!