शिवपुरी नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 के लगभग 50 परिवारों ने इन वार चुनाव में वोट न डालने का फैसला लेते हुए चुनाव का वहिष्कार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी कालोनी में चुनाव वहिष्कार के बैनर भी लगा दिए है। रहवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पिछले 8 सालों से रहने के बावजूद नगर पालिका की अनदेखी के चलते उन्हें बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। ढेरों शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
रिफ्यूजी जैसा जीवन जीने को मजबूर –
रहवासियों का कहना है कि लगभग 50 परिवार पिछले आठ सालों मगरौरा कालोनी में रह रहे है नगर पालिका के चुनाव में आधे परिवार वार्ड क्रमांक 16 में वोट डालते है और आधे परिवार वार्ड 17 में वोट डालते आ रहे है। चुनाव के समय समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन वार्ड पार्षद द्वारा दिया गया था लेकिन चुनाव बीत जाने के वाद न ही 16 के पार्षद ने सुध ली और न ही 17 वार्ड के पार्षद पूछने के लिए आया। पिछले आठ सालों से इस कालोनी में न ही बिजली की व्यवस्था की गई और न ही सड़क और पानी की। पिछले आठ सालों से मगरौरा कालोनी के 50 परिवार रिफ्यूजी जैसा जीवन जीने को मजबूर है।
खोदे गए गड्डो से गंदा पानी पीने को मजबूर –
बता दें मगरौरा कालोनी के रहने वाले वाशिंदों ने करीब चार से पांच जमीन में 7 से 10 फ़ीट गहरे मिट्टी के गड्डो को खोद कर रखा है जिसमें निकलने वाले पानी का उपयोग कर रहवासी अपना गुजारा कर रहे हैं। बताया गया है कि कुछ दूर एक नरिया (नाला) बहता है इसके चलते जमीन से पानी रिसकर इन खोदे गए गड्डो में भर जाता है। रहवासियों का कहना है कि इन गड्डो के सूख जाने के बाद उन्हें पानी भरने एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त उन्हें पानी के टेंकरों के भरोसे रहना पड़ता है।
घर उजड़ने का भी खतरा –
बता दें कि कालोनाइजर के द्वारा कालोनी काटी गई थी लेकिन अब तक न ही सभी की रजिस्ट्री हो सकीं है और न ही डायवर्सन हो सका है बताया गया है कि इस क्षेत्र को फारेस्ट ने अपनी जमीन बताई है इसके चलते अब यहां रजिस्ट्रियों पर भी रोक लगा दी गई है जिससे अब रहवासियों के घर उजड़ने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस मामले में मुख्य नपा अधिकारी केशव सगर का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे।

शहरी क्षेत्र में लोगों ने किया चुनाव का वहिष्कार, लगाए बैनर, खोदे गए गड्डे से गंदा पानी पीने को मजबूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment