Press "Enter" to skip to content

बोर खनन हादसे में घायल बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक मासूम की पहले हो चुकी मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऊंची खरई गांव में रविवार की शाम बोरवेल की मशीन से बोर खनन के दौरान रॉड टूट कर खनन देख रहे बच्चों पर गिर पड़ी थी। इस हादसे में एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


जहां उपचार के दौरान एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, ऊंची खरई गांव के रहने वाले श्रीपत बघेल ने अपनी जमीन में बोरवेल का खनन, बोरवेल की मशीन (KA51MN3259) से करा रहा था।

जिसे देखने गांव के कई बच्चे पहुंचे हुए थे। इसी दौरान बोरवैल की मशीन की रॉड टूट कर बोरवैल का खनन देख रहे बच्चों पर जा गिरी थी। इस हादसे में रॉड की चपेट में आए 10 साल के सतेन्द्र जाटव पुत्र रायसिंह जाटव की मौके पर मौत हो गई थी।

इसके अलावा रॉड की चपेट में दो सगी बहिने अनिता जाटव (12) और साक्षी जाटव (8) भी आ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 12 साल की अनिता जाटव पुत्री कोकन जाटव ने दम तोड़ दिया। बैराड़ थाना पुलिस ने अज्ञात वहां चालाक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 A, 336, 337 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!