शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में रहने वाले एक दंपति ने रविवार की शाम को अपने ही घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पति-पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों द्वारा किए गए इलाज के बाद दंपति की हालत डाक्टर ने खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार संजीव कुशवाह और उसकी पत्नी सोनम कुशवाह ने रविवार को अपने किराए के घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड करने की कोशिश की जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है संजीव और सोनम की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन दंपति के यहां अभी तक कोई संतान नही हुई है जिसको लेकर दोनों परेशान थे। संभावना जताई जा रही है कि संतान नहीं होने के कारण ही दंपति ने आत्मघाती कदम उठाया है। लेकिन फिलहाल पति पत्नी ने जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।संजीव अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है।

पति-पत्नी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हैरान कर देने वाली है वजह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment