Press "Enter" to skip to content

दर्दनाक हादसा: बोरिंग मशीन का पाइप बच्चों पर गिरा, 1 की मौत दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऊंची खरई गांव में बोरिंग मशीन का पाइप बच्चों पर गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वहीं 2 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल बच्चों को पहले बैराड़ अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

घटनाक्रम की जानकारी अनुसार ऊची खरई गांव में श्रीपत बघेल के यहां बोरिंग मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा था जिसे देखने के लिए काफी संख्या में गांव के बच्चे बोरिंग मशीन के पास खड़े हुए थे इसी दौरान बोरिंग मशीन का पाइप बच्चों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 10 वर्षीय मासूम सतेंद्र पुत्र रायसिंह जाटव की मौत हो गई वहीं अनिता पुत्री कोक सिंह उम्र 12 वर्ष और साक्षी पुत्री राजेश जाटव उम्र 8 वर्ष निवासी ऊची खरई गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!