Press "Enter" to skip to content

150 रुपए उधार नहीं दिए तो दुकानदार के ऊपर फ़ेंकी गर्म चाय / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एक चायवाले को युवक से उधार के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। युवक ने चायवाले के ऊपर गर्म चाय फेंक दी। जिसमें वह बुरी तरह जल गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़ित देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि वह गांधी पार्क स्थित सब्जी मंडी के गेट पर चाय की दुकान चलाता है। मेरी दुकान पर अक्सर एक युवक चाय पीने आता है। वह उधारी पर चाय पीने लगा था। मैं उसे चेहरे से पहचानता था। आज सुबह युवक चाय पीने आया। मैंने उससे उधारी के 150 रुपए मांगे तो वह भड़क गया। उसने गैस चूल्हे पर उबल रही चाय को मेरे ऊपर फेंक दिया। जिससे मैं झुलस गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!