शिवपुरी: जिले की कोलारस विधानसभा के बदरवास और कोलारस कस्बे में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेनापति का दर्जा देते हुए उनमें ऊर्जा का संचार किया।
बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार शिवपुरी जिले में अपना फोकस बनाए हुए हैं। सांसद सिंधिया अब तक पिछोर और पोहरी में चार कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं।
कमलनाथ की सोच कुर्सी और तिजोरी वाली- सिंधिया
कमलनाथ द्वारा दिए गए भाजपा नेताओं को बेरोजगार बनाने वाले बयान पर सांसद सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ की सोच बेरोजगारी वाली है। कमलनाथ की सोच कुर्सी वाली और तिजोरी बाली है। भाजपा की सोच विकास, प्रगति और सकारात्मक है। हम सभी प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा, कांग्रेस प्रत्याशी को बताया दिल के करीब
सांसद सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव को लेकर कहा कि महेंद्र अपने पिता राम सिंह दद्दा की पृष्ठभूमि पर चल रहे हैं। भाजपा चुनाव अवश्य जीतेगी। इस दौरान सिंधिया ने उनका साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम कांग्रेस प्रत्याशी बने बैजनाथ सिंह यादव को लेकर कहा कि बैजनाथ पहले भी मेरे दिल के करीब थे। आज भी मेरे दिल के करीब हैं, उन्हें भी बधाई।

कोलारस में केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोलें: कमलनाथ की सोच कुर्सी और तिजोरी वाली हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment