Press "Enter" to skip to content

स्कूल में RO वॉटर फिल्टर लगाने का झांसा देकर ठग ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहनगढ़ प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने करीब 1 लाख रुपए उड़ा लिया। मोबाइल पर आये मैसेज में रुपये निकासी की जानकारी पर शिक्षक ने पिछोर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
स्कूल में RO वॉटर फिल्टर मशीन लगाने का झांसा देकर की ठगी.
जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ प्राथमिक स्कूल में पदस्थ राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि गांव के सरपंच बालवीर का उसके पास फोन आया सरपंच ने कहा कि आपके स्कूल में RO वॉटर फिल्टर मशीन लगने आ रही है मैंने आपका नंबर कंपनी वालों को दे दिया है आप बात कर लेना इसके बाद मेरे नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने लेबर को पैसे देने का मुझसे बोला तो मैंने मना कर दिया उसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैं आपको पैसे यूटीआई कर देता हूं। मैंने अपना यूटीआई अकाउंट उसे दे दिया जिसके बाद ठग ने मुझे बतो में फंसा कर मेरे यूटीआई अकाउंट से 89089 और 9999 रुपए उड़ा दिए।
ठगी का शिकार हुए शिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने अज्ञात ठग और सरपंच की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!