शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना अंतर्गत टोरिया खालसा गांव से है. वहां के निवासी मोनू रावत ने गांव के दबंगों से बचाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है. आज मोनू रावत पुत्र भागीरथ रावत शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए और गांव में ही रहने वाले करण सिंह रावत और उसके परिवार पर डराने धमकाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए.
मोनू रावत ने बताया कि मेरा परिवार बैराड़ के टोरिया खालसा में रहता है और परिवार के बच्चे बैराड़ में पढ़ाई कर रहे है. गांव के ही रहने वाले करणसिंह रावत से हमारी पुरानी रंजिश चल रही है. बैराड़ में जहां हमारे बच्चे रहते है वहां करण सिंह ,शिशुपाल रावत,धर्मेंद्र रावत,जीतू रावत और संजय रावत कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर मकान के आसपास घूमते रहते है. और मेरे मकान मालिक को भी धमकी देते है कि इनसे मकान खाली करा नहीं तो इनके साथ तू भी जान से जायेगा। मोनू रावत से बताया की मैंने कई बार पुलिस को इन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस आती तो है पर हमसे वीडियो मांगती है. अब हम वीडियो बनाएं या अपनी जान बचाएं. पुलिस कहती है कि क्या हम यहीं बिस्तर डाल ले.
मोनू ने बताया कि इसी आशय से आज मैं पुलिस अधीक्षक महोदय को आवेदन देने आया हूं कि उक्त लोगों पर कार्यवाही हेतु पोहरी SDOP को आदेशित करें और हमारी जान माल की रक्षा करें.

टोरिया खालसा के मोनू रावत को धमका रहे है गांव के ही दबंग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment