Press "Enter" to skip to content

आबकारी टीम की कार्यवाही, सिरसौद में चार पेटी मदिरा जप्त कर प्रकरण किया दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्य नयन एवं विक्रय के विरूद्ध आबकारी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वृत्त शिवपुरी में आबकारी वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ शुक्रवार को सिरसौद में दबिश देकर कुल चार पेटी देशी मदिरा(200 पाव) जप्‍त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी शिवपुरी, आरक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!