बोला भाजपा की यह लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है।
कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर रणनीति के साथ काम करने की दी सलाह।
वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी और दीन दयाल उपाध्याय जैसे नेताओं का दिया उदाहरण।
शिवपुरी: अपने मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले कुछ महीनों से अपने परिश्रम से भाजपा को एक नयी ताकत देने का कार्य किया है। ग्वालियर – चम्बल जिसे सिंधिया का गढ़ भी माना जाता है, उसका कोई भी क्षेत्र नहीं बचा जहाँ सिंधिया ने सभाएं न की हो। पिछले दो सप्ताह को देखे तो 20 से अधिक कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके है । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समाज सम्मेलन , लाड़ली बहना कार्यक्रम व अब कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से भाजपा की ग्वालियर – चम्बल में स्थिति और मजबूत होती दिख रही है।
इसी क्रम में आज मंत्री सिंधिया ने बेराड़, सुभाषपुरा, मुंडेरी, पोहरी और सतनबाड़ा मंडल के साथ साथ ग्वालियर स्थित भगत सिंह, दीन दयाल मंडल, वीर सावरकर, आचार्य रामकृष्ण परमहंस तथा महाराणा प्रताप मंडल को मिलाकर कुल 9 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके साथ चुनावी रणनीति बनायीं।
कांग्रेस पर किया हमला
अपने भाषण में सिंधिया ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला और कहा की कांग्रेस ने मध्य प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास के एक भी काम नहीं किए। सडकों के हाल बेहाल थे और बिजली तो सिर्फ २-3 घंटो के लिए ही आती थी, कांग्रेस के काल को जनता कभी नहीं भूल सकती जब जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती थी।
उन्होंने यह भी कहा की जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के कपडे फाड़ते है और अपशब्द सुनने की power of attorney देते है उनका भरोसा नहीं किया जा सकता, अगर यह गलती से भी सत्ता में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे। इसीलिए भाजपा की यह लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है। कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी है, धर्म विरोधी है और जनता विरोधी है।
मोदी है तो मुमकिन है
कांग्रेस पर हमले के बाद उन्होंने बताया की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मेहनत है की आज प्रदेश में हर सुविधा उपलब्ध है – सड़क, पानी, बिजली – हर सुविधा अब लोगों के घर तक पहुँचती है। जितनी मेहनत से मोदी जी काम करते है उतनी ही मेहनत से हमें भी काम करने की जरुरत है ताकि हम प्रदेश के घर-घर में कमल का फूल खिला सकें।
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी और दीन दयाल उपाध्याय जैसे नेताओं का भी उदाहरण दिया और बोला की हमारे संस्थापकों के दिखाए हुए पथ पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना है और पार्टी को जीत दिलानी है।
महिला कार्यकर्ताओं में भी भरते है जोश
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महिला कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्बोधित करते है । वो कहते है शिवाजी की सेना में महिला सेनापति भी हुआ करती थी और वो भी अपनी वीरता और पराक्रम से अपने क़िले की रक्षा करती थी वैसे ही महिला कार्यकर्ताओं को भी बूथ की रक्षा करनी है ।

कार्यकर्ताओं के बीच फिर नज़र आये केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, साथ बनाई नीति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment