Press "Enter" to skip to content

मिर्गी का दौरा आने से गैस के चूल्हे पर गिरी महिला जली, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंह निवास गांव में गैस पर चाय बनाते समय एक महिला गैस के चूल्हे पर गिर पड़ी। आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि महिला को मिर्गी की बीमारी है। सुबह के समय चाय बनाते समय उसे मिर्गी का दौरा आया और वो गैस के चूल्हे पर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई महिला यशोदा पत्नी रतन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सिंहनिवास को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!