Press "Enter" to skip to content

315 बोर के देशी कट्टा व राउण्ड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: अवैध हथियारों के विरुद्ध शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 315 बोर के देशी कट्टा व राउण्ड के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस थाना कोतवाली द्वारा कार्रवाई करते हुए 315 बोर के देशी कट्टे व जिंदा राउण्ड के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आज दिनांक 26.10.23 को शक्तिपुरम खुडा मटका पार्क के पीछ शिवपुरी में अवैध हथियार रखने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी टीआई विनय यादव की टीम बनायी जाकर मटका पार्क के पीछे जाकर कार्यवाही की जहां आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली विनय यादव, उनि0 सुमित शर्मा, उनि0 दीपक पलिया, प्र0आर0 नरेश यादव, आर0 शिवकुमार, आर0 मनोज, आर0 अशोक, की विशेष भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!