शिवपुरी: करैरा पुलिस की अवैध शराव के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस थाना करैरा द्वारा 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 30 हजार रूपये सहित आरोपी को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फिल्टर रोड का संजय जाटव जो लाल रंग की टीशर्ट व नीले रंग का जीन्स पहने है वह अवैध शराब से भरी हुई प्लास्टिक की दो कैनों को कही ले जाने के लिये महेन्द्र साहू की दुकान के पास फिल्टर रोड करैरा पर खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है. मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान महेन्द्र साहू की दुकान के पास फिल्टर रोड पर पहुंचे तो संजय जाटव दिखा जो अपने पास नीले रंग की प्लास्टिक की दो कैन रखे हुए था ।पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा जिसने अपना नाम संजय जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम झंडा हाल फिल्टर रोड करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया उसके कब्जे से नीले रंग की प्लास्टिक की दो कैनों मे 40-40 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 80 लीटर कीमती 30 हजार रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अप० क्र0 754/23 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बरामद माल 01. दो कैनों में 40-40 लीटर कच्ची शराब कुल 80 लीटर कीमती 30 हजार रुपये
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरी0 सुरेश शर्मा, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सुवोध टोप्पो, आर 965 सुरेन्द्र रावत . आर 319 चन्द्र शेखर मीणा, आर 704 सुनील कुमार आर 517 संतोष पाठक सैनिक 281 देव सिंह की अहम भूमिका रहीं.

80 लीटर कच्ची शराब एवं 30 हजार रुपए सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment