Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने पति पत्नी के साथ की मारपीट, पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां खनियांधाना थाना क्षेत्र के निवासी एक दंपति ने गांव के ही 4 लोगों पर मारपीट और जातिगत अपमान का आरोप लगाया है।
वहीं इस मामले में दंपति ने खनियांधाना पुलिस पर भी इस मामले में शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपति ने इस मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने पीड़ित दंपति का आवेदन खनियांधाना पुलिस को फॉरवर्ड करते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दबंग से पति को बचाने आई पत्नी को भी पीटा:
जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम परतापपुरा के रहने वाले सुनील जाटव ने बताया कि वह 22 10-2023 की रात्रि 8.00 बजे गांव में झांकी देखने गया था तभी शैरू लोधी मिथुन,कल्लू और पुष्पेन्द्र ने बिना वजह मेरे साथ गाली गलौंज मैंने गाली देने से मना किया तो चारों ने लात घूसों और डंडों से मेरी पिटाई कर दी मुझे बचाने आई मेरी पत्नी के साथ भी चारों ने जाति सूचक गालियां देकर मारपीट की पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट खनियांधाना थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!