Press "Enter" to skip to content

खजूरी रेलवे स्टेशन के पास 3 लोगों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खजूरी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को चलती ट्रेन में तीन अज्ञात लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मदन आदिवासी पिता कृष्णा आदिवासी उम्र 48 वर्ष निवासी मथना मजदूरी का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि ट्रेन से शिवपुरी आ रहा था तभी खजूरी स्टेशन के पास ट्रेन में उसका तीन अज्ञात 3 लोगों से झगड़ा हो गया जिसके बाद तीनों लोगों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।रेलवे कर्मचारियों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!