शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाडोदा गांव में एक पत्नी ने अपने पति को दशहरा के आयोजन में बुलवाकर पांच लोगों से जमकर पिटवा दिया। घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में उपचार करा रहे घायल 27 साल अशोक चिड़ार ने बताया कि मेरी पत्नी से किसी बात को लेकर कुछ रोज पहले विवाद हो गया था। मंगलवार की शाम दशहरा पर्व के कार्यक्रम को देखने मेरी पत्नी ने मुझे बुलावा था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर वह मुझे अपने साथ ले गई।
जहां पांच अज्ञात लोग पहले से खड़े थे। पांचों लोगों ने मेरी पत्नी के कहने पर मेरे साथ लाठियों से मारपीट कर की। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। मेरे परिचितों ने मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अशोक को आशंका है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलवाकर उसे पिटवाया है। बता दें कि अशोक की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। अशोक ने अपनी पत्नी और मारपीट करने वाले अज्ञात पांच लोगों की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही है।

दशहरे के आयोजन में पत्नी ने बदमाशों को बुलवाकर पति को पिटवाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment