Press "Enter" to skip to content

हवन के धुएं से भागी मधुमक्खियों ने किया हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की सीमा से लगे सिंहनिवास गांव में हवन करते समय श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंह निवास गांव में अग्रसेन नगर के पीछे ठाकुर बाबा मंदिर पर कल्याण रावत द्वारा सपरिवार हवन कराया जा रहा था। हवन इमली के पेड़ के नीचे किया जा रहा था, पेड़ से 10 मीटर दूरी पर महुआ का पेड़ था, जिस पर बडी मधुमक्खी का छत्ता लगा था। जैसे ही पंडित ने हवन चालू किया और हवन का धुआं फैलना शुरू हुआ।तो मधुमक्खियों ने सभी लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कल्याण रावत 38 साल, पत्नी दमयंती रावत 35 साल सहित दोनों बेटे अमित रावत 17 साल, अंकित रावत 20 साल, रीना 17 साल,पंडित श्रीकांत शर्मा 19 साल घायल हो गए।

इस घटना में 17 साल की रीना रावत गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। रीना को मधुमक्खियों ने 20 से 30 जगह काटा हैं जिससे उसके शरीर पर सूजन आ चुकी है फिलहाल डॉक्टरों के द्वारा रीना का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। और अब उसकी हालत में सुधार देखा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!