Press "Enter" to skip to content

हाईवे किनारे मिली खून से सनी लाश, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की रात सिल्वर होटल के पास हाइवे किनारे से खून से सनी हुई लाश बरामद की है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक सुमेला गांव का रहने वाला खच्चूराम पुत्र शंकरसिह खंगार मंगलवार की रात अपने गांव वापस लौट रहा था जिसे सिल्वर होटल के पास हाईवे किनारे एक युवक मृत अवस्था पड़ा दिखाई दिया था।

सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया था लेकिन मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मृतक करीब 30 से 35 का है जिसके सिर में चोट के गंभीर निशान है। कयास लगाए जा रहे है कि वह किसी वाहन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुआ होगा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!