Press "Enter" to skip to content

राकेश जैन आमोल सिंधिया के सामने हुए BJP में शामिल, कहा दिग्विजय सिंह ने खेल खेला हैं / Shivpuri News

शिवपुरी के कांग्रेसी नेता राकेश जैन आमोल ने आज मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने BJP जॉइन कर ली। बता दें राकेश जैन शिवपुरी विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। नहीं मिलने पर उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया।

राकेश जैन ने कहा कि इस बार PCC चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने खेल खेला है। कांग्रेस उम्मीदवारों को मायूस किया है। कई नेताओं को टिकट का आश्वासन देकर कांग्रेस जॉइन कराई, लेकिन टिकट नहीं दिया। उन्होंने अपने एक मित्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे मित्र जितेन्द्र को टिकट देने का आश्वासन दिया था। लेकिन जॉइन कराने के बाद टिकट नहीं दिया। राकेश जैन ने कहा कि सैकड़ों कांग्रेसी, भाजपा में शामिल होंगे।

बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के बड़े भाई देवेन्द्र जैन इस बार शिवपुरी विधानसभा से भाजपा से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि राकेश से मेरा पारिवारिक और शिवपुरी से ऐतिहासिक रिश्ता रहा है। चूंकि मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं जनसेवा में हूं। मैं दिल के रिश्ते बनाने की कोशिश करता हूं। कुछ कारणवश राकेश मेरे साथ भाजपा में नहीं आ पाए थे, लेकिन राकेश आज वापस आए है। आज मैं इनका स्वागत करता हूं। अब यह भाजपा का झंडा बुलंद करने में मेरा साथ देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!