शिवपुरी में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शहर में प्रमुख रूप तीन स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा।
शहर के गांधी पार्क में मानव वेलफेयर सोसाइटी के करीब 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का 7 बजे दहन किया जाएगा। इसके बाद सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन शाम 7.30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन सालों से पंजाबी परिषद द्वारा किया जाता रहा है।
चल समारोह के लिए पंजाबी परिसर ने विशेष हाथरस के विशेष ढोल बुलाए गए हैं। इसके बाद काली माता मंदिर पर नरसिंह भगवान मंदिर कमेटी का रावण दहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के कई हिस्सों में छोटे व बच्चों द्वारा रावण दहन किया जाएगा।
हालांकि इस बार आचार संहिता के चलते नेताओं को पुतला दहन करने की अनुमति नहीं है प्रशासन इसके लिए हर कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराएगी।
इन मार्गों पर रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित
दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। शाम छह बजे से सिद्धेश्वर रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। दो बत्ती तिराहे और विष्णु मंदिर से सिद्धेश्वर की ओर चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि भीड़ अधिक हुई तो फिर दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार काली माता मंदिर पर होने वाले रावण दहन के लिए झांसी तिराहे से काली माता मंदिर, पशु अस्पताल और आइटीआई पर रावण दहन के एक घंटा पहले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यदि रावण दहन के अतिरिक्त किसी अन्य काम से जा रहे हैं तो इन मार्गों के प्रयोग से बचें। सिद्धेश्वर मार्ग के बजाए फिजिकल रोड का विकल्प चुना जा सकता है।

विजयादशमी: कई स्थानों पर होगा रावण दहन, कुछ मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित, पढ़िए कहा कहा रहेंगे रास्ते बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment