Press "Enter" to skip to content

बड़ागाँव में दविश देकर 4 पेटी विदेशी मदिरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: आगामी मध्‍यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर महोदय शिवपुरी रवीन्‍द्र चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध संजय कुमार गुप्‍ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में वृत्त शिवपुरी में आबकारी वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ दिनाँक 23-10-23 को बड़ागांव में दबिश देकर कुल चार पेटी विदेशी मदिरा (192 पाव) जप्‍त कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी शिवपुरी, आरक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!