Press "Enter" to skip to content

वोट मांगने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी रमेश खटीक को गांव वालों ने खदेड़ा, उल्टे पांव भगे नेताजी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति यह बनी कि ग्रामीणों के विरोध के कारण भाजपा प्रत्याशी को उल्टे पांव गांव से भागना पड़ा। दरअसल रविवार को करेरा से भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक ग्राम पंचायत कैरूआ में चुनाव प्रचार कर वोट मांगने पहुंचे थे तभी ग्रामीणों ने नहर की समस्या को लेकर भाजपा प्रत्याशी को घेर लिया।लोगों का आरोप है कि वर्ष 2008 में सत्ता पक्ष से विधायक रहते हुए उन्होंने गांव में कोई काम नहीं कराया। जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे आज जैसे ही नेताजी गांव में वोट मांगने पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनते हुए कहा कि कह कि वोट के समय ही हम याद आते हैं,जीतने के बाद कोई कुछ नहीं कराता है, आप भी कुछ नहीं कराओगे। जीतने के बाद आप भी नहीं आओगे। रमेश खटीक ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन अंतत उन्हें ग्रामीणों के विरोध के कारण बेरंग लौटना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!