Press "Enter" to skip to content

खेत पर से घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बगरा साजौर गांव में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान राजेंद्र पुत्र मनीराम लोधी उम्र 33 वर्ष निवासी बगरा साजौर थाना अमोल अपने खेत पर से पैदल घर लौट रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे जा रहे किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है इसके आधार पर पुलिस अब ट्रैक्टर की तलाश में जुड़ गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!