Press "Enter" to skip to content

सुभाषपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर का देशी कट्टा समेत 6 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले अवैध हथियारों के साथ एक बाइक को भी जप्त किया है।
थाना प्रभारी सुभाषपुरा कुसुम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भानगढ पर एसएसटी/एफएसटी पाईट की चैकिग के दौरान पुलिस ने अमन सिंह पुत्र मोहन सिंह तोमर उम्र 24 साल निवासी ग्राम खांदी थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल 04 जिन्दा राउण्ङ हीरो स्पेन्ङर बाइक क्रमाक MP07-NF-7226 और आरोपी मंगल सिह पुत्र रामशरण सिंह भदौरिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम मेहगांव शांति नगर रोङ कुम्हार के मकान के पास जिला भिण्ङ हाल निवास ग्राम खांदी थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा , 02 जिन्दा राउण्ङ जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल,सउनि परमाल सिंह ,प्रआर 950 संजय यादव, प्रआर 197 अभय सिंह, आर 104 रवि कुशवाह, आर 1012 हरेन्द्र तोमर, आर 463 संजय जाट,आर 619 पवन कुमार, आर 274 धर्मेन्द्र शर्मा ,आर 958 अभिषेक धाकङ, आर 419 देवेन्द्र धाकङ,आर 598 अर्जुन जाट, आर 440 राधाक्रष्ण धाकङ ,आर चालक 27 सोनू गुर्जर की अहम भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!