Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी जिला अस्पताल में डिलेवरी के बाद जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही और नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए पैसे मांगने के आरोप लगाया। परिजनों की नाराजगी देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में पुलिस बुला ली। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।

जानकारी के मुताबिक आज (रविवार) दोपहर शहर के कोर्ट रोड़ दुर्गा टॉकीज के पास रहने वाली 32 वर्षीय प्रसूता महिमा शर्मा पत्नी सचिन शर्मा को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 2 बजे के लगभग प्रसूता ने नवजात बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बच्ची मृत होने की पुष्टि कर दी थी। लेकिन शाम 6 बजे प्रसूता को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि वह लगातार तीन घंटे से महिमा को रेफर करने की मांग कर रहे थे लेकिन डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी। परिजनों ने कहा कि डॉक्टर द्वारा बरती गई लापरवाही से महिमा और उसकी बच्ची की जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टर पर नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया इसके बाद पर परिजन महिला का शव लेकर कर चले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!