शिवपुरी: जिले की फिजिकल थाना पुलिस ने रविवार को 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग जगह से चोरी किए गए 3 टिल्लू पंप और एक गैस सिलेंडर जब्त किया है। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के नरेंद्र नगर छत्री रोड से एक टिल्लू पंप चोरी के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर अशोक पुत्र खेमू कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम मडोरीपुरा थाना करैरा हाल टी. व्ही. टावर के नीचे शांति नगर कॉलोनी शिवपुरी एवं सोनू कोली पुत्र रामसेवक कोली उम्र 37 साल निवासी ग्राम मडोरीपुरा थाना करेरा को पकड़ा।पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने नरेन्द्र नगर समेत अलग अगल स्थानो से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 टिल्लू पंप और एक गैस सिलेंडर जब्त किया है। थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश है।जिनके ऊपर नकबजनी, मारपीट अवैध हथियार रखने सहित डकैती की योजना बनाने के अपराध दर्ज है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, सउनि अजय सिंह तोमर, प्र. आर. 331 राजवीर सिंह, प्र. आर. 05 केशव तिवारी प्र. आर. 340 विजय सेंगर, प्र. आर. 585 जितेन्द्र परिहार, आर. 897 शकील खाँनस आर 68 विजय मीणा, आर. 755 पुष्पेन्द्र सिंह रावत, सैनिक 288 रिंकू बाथम की विशेष भूमिका रही।

फिजिकल थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, आरोपियों के कब्जे से 3 टिल्लू पंप एक गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment