Press "Enter" to skip to content

कायस्थ समाज महिला इकाई द्वारा होटल ठाटबाट मे गरबा, डांडिया, एकल नृत्य का आयोजन किया गया / Shivpuri News

शिवपुरी: कायस्थ समाज शिवपुरी की महिला इकाई द्वारा नवरात्रि की सप्तमी की शाम से लेकर देर रात्रि तक में होटल ठाटबाट मे कायस्थ मातृशक्ति सहित, बालिकाओं द्वारा सामूहिक गरबा, डांडिया, एकल नृत्यो के कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया!

कार्यक्रम मे सामूहिक गरबा, डांडिया, एकल नृत्य मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरुस्कारो का वितरण भी किया गया ,
एकल डांस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार दिव्या कुलश्रेष्ठ, द्वितीय स्थान अनुष्का श्रीवास्तव, एव श्रीमती रितु श्रीवास्तव ने प्राप्त किया, ग्रुप डांस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान श्रीमति रुचि श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव के ग्रुप ने प्राप्त किया, कार्यक्रम में जज/निर्णायक की भूमिका श्रीमति दिव्या श्रीवास्तव, कु.कामिनी, एव श्रीमति हेमलता चौधरी द्वारा निभाई गई !
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कायस्थ समाज महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती संध्या श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति सुभाष श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष श्रीमति दीपमाला श्रीवास्तव, सचिव रश्मि श्रीवास्तव, सहसचिव श्रीमति ज्योति श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रितु श्रीवास्तव, विधि सलाहकार श्रीमति दिव्या श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्रीमती प्रविता अस्थाना,कार्यकारणी की सदस्यगण श्रीमति ममता श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, श्रीमति सुमन श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, एव श्रीमति मनीषा श्रीवास्तव सहित अनेको मातृशक्ति उपस्थित रहीं !
कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमति हेमलता चौधरी मैडम द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम के आयोजन मे कायस्थ समाज शिवपुरी की महिला अध्यक्ष श्रीमति संध्या श्रीवास्तव की महती भूमिका रही!

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!