Press "Enter" to skip to content

शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर वॉर्कशॉप में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत थीम रोड वर्मा कॉलोनी में बीती रात ट्रैक्टर वॉर्कशॉप स्टॉलों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।स्टॉलों में से आग की लपटें उठती देख कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद मौक़े पर पहुंचकर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड और नगर पालिका कर्मचारियों ने टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर वॉर्कशॉप स्टॉलों में आग पर तुरंत काबू कर लिया गया अन्यथा आग अगर अन्य दुकानों में पहुंच जाती तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। आगजनी की सूचना पर एसडीएम नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच‌ गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!