Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया पुलिस स्मृति दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस परेड ग्राउंड में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। दरअसल सम्पूर्ण भारत वर्ष में जिला पुलिस मुख्यालय एवं केन्द्रीय पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय में देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर नियंत्रण के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर कई पुलिस के सैनिक शहीद हुये हैं। जिनमें कुछ सैनिक मध्यप्रदेश से हैं, इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शहादत को नमन हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी पुलिस लाइन शिवपुरी में शहीद जवानों की याद में स्मृति दिवस मनाया गया।देश की एकता, अखंडता, आन,बान और शान को बनाये रखने के लिए इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया गया था।

पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। गौरतलव है कि आज से 63 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ‘‘हाट स्प्रिंग‘‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बडे दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया । मातृभूमि की रक्षा के लिये लडते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया.

हमारे बल के लिये व हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी श्री रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, एसडीओपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, एसडीओपी करैरा श्री शिवनारायण मुकाती, एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत कुमार शर्मा, एसडीओपी कोलारस श्री विजय यादव, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजीकल, यातायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन शिवपुरी के आधिकारी कर्मचारी, उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!