शिवपुरी: कोतवाली थानांतर्गत शक्तिपुरम खुड़ा क्षेत्र में मंदिर पर पूजा अर्चना करने गई एक महिला के गले पर चाकू लगाकर एक युवक उसका मंगलसूत्र लूट कर ले गया। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम खुड़ा निवासी रजनी पत्नी परमानंद चिराड़ उम्र 50 साल कालोनी में वीटीपी मंदिर किे पास स्थित शंकर जी के मंदिर पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे पूजा अर्चना करने के लिए गई थी। जब वह पूजा कर रही थी तभी एक अज्ञात युवक बाइक से मंदिर पर आया और मंदिर के अंदर चला गया। पहले तो महिला ने सोचा कि वह पूजा अर्चना करने के लिए आया होगा लेकिन अचानक से उसने मंदिर के बाहर वाले गेट बंद कर दिए व महिला की तरफ झपटा। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही उसने चाकू निकालकर महिला के गले पर लगा दिया, तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। उसने महिला को कहा कि गले में जो मंगलसूत्र पहने हुए है वह मंगलसूत्र उतारकर उसे दे दे। महिला ने जब मंगलसूत्र देने से इंकार किया तो उसने मंगलसूत्र तोड़कर गले से छीन लिया व बाइक पर बैठकर वायपास रोड की तरफ भाग गया। महिला मंदिर से चीख पुकार करती हुई आई तो हेमंत नाम के एक युवक ने लुटेरे का पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया। लूटे गए मंगलसूत्र का वजन करीब दस ग्राम बताया जा रहा है। मामले की की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपित का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
शहर में लगातार हो रहीं ऐसी वारदातें
अगर बात शहर की करें तो शहर में इस तरह की वारदातें लगातार घटित हो रही हैं। इससे पूर्व नबाब साहब रोड क्षेत्र में एक वैश्य समाज की महिला जब अपनी दुकान के बाहर अल सुबह झाडू लगा रही थी, तभी दो बाइक सवार युवक गुटखा खरीदने के बहाने उसके पास आए। महिला जैसे ही गुटखा देने के लिए दुकान में जाने लगी तभी मौका पाकर आरोपित उसके गले से करीब दो तौला वजन की सोने की चैन लूट कर फरार हो गए। पुलिस आज तक उक्त वारदात का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसके अलावा कुछ समय पहले जब एक वैश्य दंपत्ति भरी दोपहर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तो दो बाइक सवार युवक उनके पीछे आए और उन्हें एसपी बंग्ले के पास रोक कर आगे लूट होने की बात कह कर पुलिस चैंकिंग का भय दिखाया और उनके जेबर उतरवा कर लेकर भाग गए। इस घटना का भी आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटनाओं का खुलासा न होने से आरोपितों के हौंसले और बुलंद होते जा रही हैं, तथा इस तरह की वारदातों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
अपराधियों का साफ्ट टारगेट बन रहीं महिलाएं
खास बात यह है कि लगातार घटित हो रही वारदातों में पीड़ित पक्ष महिलाएं ही हैं फिर चाहे वह कोतवाली थानांतर्गत दुकान संचालिका की लूट का मामला हो या फिर वैश्य दंपत्ति का, देहात थानांतर्गत किराए के कमरे में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या व लूट के प्रयास का मामला हो या फिर बैराड़ थानांतर्गत घर में घुस कर महिला की हत्या कर लूट का मामला अथवा आज मंदिर में घटित हुई मंगलसूत्र लूट का मामला। हर जगह बदमाशों ने ज्यादातर अकेली महिला को टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं भी अकेली जाने से पहले कई बार विचार करें या फिर ग्रुप में कहीं जाएं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाश महिलाओं को साफ्ट टारगेट इसलिए मानते हैं कि अगर वह गरीब से गरीब महिला को भी टारगेट करेंगे तो कुछ हजार रुपये का सामान तो उनके हाथ लग ही जाएगा।

मंदिर पर दर्शन करने गई महिला के गले पर चाकू लगा कर लूटा मंगलसूत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment