Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद में महिला से मारपीट,वीडियो दिखाने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, SP ऑफिस में की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सतनवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ तीन लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी।पीड़िता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में दर्ज कराने गए लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जबकि उन्होंने मोबाइल कैमरे में कैद मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिखाया। शनिवार को पीड़िता ने अपने पति और परिजनों के साथ इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कविता पत्नी बाइसराम जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी सतनवाड़ा थाना बैराड़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी साढ़े 6 वीघा जमीन सतनवाड़ा गांव में है जिस पर बीते दिन वह अपने जेठ सुरेश जाटव के साथ सरसों बोने गई थी तभी गांव के ही राजे यादव धर्मेन्द्र यादव लवकुश यादव आ गए जिनसे उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने मुझे फसल बोने से रोकते हुए जाति सूचक गाली गलौंज कर लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने जब इसकी रिपोर्ट बैराड़ थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी‌। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!