Press "Enter" to skip to content

शिक्षिका की पिटाई से बच्ची की आंख और गाल पर सूजन आई, पैरेंट्स ने सीडब्ल्यूसी में की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सेंट चाल्स स्कूल में मिट्टी से खेलती पांच साल की मासूम बच्ची को देख एक शिक्षिका को गुस्सा आ गया और उसने मासूम के साथ मारपीट कर दी। मासूम के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन मारपीट करने वाली शिक्षिका ने शिकायत करने वाले माता-पिता को डांट फटकार दिया। बेटी के साथ हुई मारपीट की शिकायत बेटी के माता-पिता ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में दर्ज कराई है।


सीडब्ल्यूसी से मिली जानकारी के अनुसार सेंट चाल्स स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा यूकेजी की पांच साल की मासूम बच्चों के साथ स्कूल परिसर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह मिट्टी से खेलने लगी थी। इसी बात पर जिम्मा लकड़ा नाम की शिक्षिका ने उसे इतना पीटा कि उसकी आंख और गाल पर सूजन आ गई। यह सूजन इतनी देर तक रही कि स्कूल समय के बाद घर जाकर भी आंख और गाल सूज रहे थे। जब स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की पिटाई की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता के माता-पिता ने मामले की शिकायत सीडब्ल्यूसी को दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!