Press "Enter" to skip to content

16 वर्षीय किशोरी ने दो सगे भाइयों पर लगाया छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को अपनी मौसी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नरवर कस्बे के ही दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से किशोरी का आवेदन नरवर पुलिस थाने फॉरवर्ड कर जांच के बाद कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पास में ही रहने वाले 2 सगे भाई शहजाद और मोहसिन उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करते हैं साथ ही वह उसे और उसकी मौसी को परेशान कर कस्बे से भागना चाहते हैं जिससे वह उनकी जमीन जायदाद पर कब्जा कर ले।पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत उसने नरवर पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा आरोपितों को समझाइश देकर भगा दिया जाता है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!