शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मड़वासा गांव में मंगलवार (17 अक्टूबर) दोपहर एक 20 साल की किशोरी घर से लापता हो गई थी। आज (गुरुवार) शाम किशोरी का शव गांव के कुएं में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मड़वासा गांव के रहने वाले पहलवान सिंह कुशवाह 17 अक्टूबर को अपनी पत्नी जमुना बाई और अपनी छोटी बेटी राधिका के साथ अपने कृषि फार्म पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी समय पहलवान के दोनों लड़के रोहित और अभिषेक स्कूल गए हुए थे। दोपहर के समय 20 साल की नंदिनी कुशवाह घर पर अकेली ही थी इसी दौरान वह घर से लापता हो गई थी। शाम को जब पहलवान सिंह कुशवाह अपने घर वापस लौट कर आए तो उन्हें नंदिनी नहीं मिली। तलाशने के बाद भी जब बेटी का सुराग नहीं लगा तब पहलवान सिंह ने इसकी शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने नंदिनी कुशवाह की गुमशुदगी की दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आज शाम गांव के ही एक कुएं में नंदिनी का शव उतराता हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इंदार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी है। नंदिनी किन कारणों के चलते कुएं में डूबी या उसे किसी ने कुएं में फेंका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

2 दिन पहले घर से लापता हुई 20 साल की युवती का शव कुए में मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment