शिवपुरी: बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले। बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले। शायर की यह पंक्तियां हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताजी पर सटीक बैठती हैं।ढोल धमाके गाजे बाजे और समर्थकों की रेलमपेल समेत अति आत्मविश्वास से लवरेज नेता जी जन सेवा की आस लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। समर्थकों की माने तो टिकट नेताजी की जेब में रखा हुआ था। लेकिन इसी दौरान कांग्रेस पार्टी की एक के बाद दूसरी सूची में भी जब नेताजी का नाम नहीं आया तब लगा की नेताजी की जेब कट गई है। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर जाने के बाद अब नेताजी का मुंह देखते ही बन रहा है।
पाला बदलने में माहिर है नेताजी:
कपड़ों की तरह पार्टी बदलने में माहिर नेताजी कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर मायूस होकर घर बैठ जाएं ऐसा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। उनके नाम का बोर्ड पहले भाजपा के रंग में रंगा हुआ था, जिसे कुछ दिन पहले कांग्रेसी रंग में रंगवा दिया गया था, परंतु अब इस बोर्ड को फिर से पुतवा दिया गया है। लगातार बदलते जा रहे रंगों को लेकर भी लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। नेताजी एक बार फिर से पाला बदलकर हाथी की सवारी के मूड में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस से बेइज्जती के बाद अब हाथी की सवारी गांठने को तैयार बदबदलू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment