Press "Enter" to skip to content

50 हजार की शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर में शराब रखकर बेचने का काम कर रहा था आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात सिंहनिवास गांव से 50 हजार रुपए की अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

कोतवाली प्रभारी विनय यादव ने बताया कि सिंहनिवास गांव के मकान से अवैध शराब विक्रय करने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम को भेज जांच कराई थी जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया था आरोपी के पास से 5 पेटी बीयर और 6 पेटी देशी शराब की जब्त की हैं।

पकडे़ गए आरोपी ने अपना नाम राजू रावत निवासी सिंहनिवास का होना बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!