शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है. जहां आज एक विवाहिता ने जख्मी हालत में पति द्वारा किए जा रहे जुल्मों की दास्तान पुलिस अधीक्षक को सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में महिला थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दहेज की मांग को लेकर पत्नी पर अत्याचार:
जानकारी के अनुसार रजनी पत्नी महेन्द्र कुमार साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम राजगढ थाना प्रेमनगर झांसी उ.प्र. हाल निवासी ग्राम पगरा थाना भौंती जिला शिवपुरी ने जख्मी हालत में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी शादी करीबन 13 वर्ष पूर्व ग्राम राजगढ जिला झांसी के महेन्द्र पुत्र चिंटूलाल साहू से हुई थी शादी के बाद मेरे एक लड़का और दो लड़की है मेरा पति महेन्द्र शादी के बाद से ही मुझे छोटी छोटी बातो पर मारपीट करता रहता था परिवार न टूटे इस वजह से मैंने कभी कोई शिकायत नहीं की। पिछले इतवार के शाम करीबन 07.00 बजे मेरा पति शराब पीकर आया और रोज की तरह मुझसे अंत संट कहने लगा जब मैंने कहा कि मेरे चरित्र के ऊपर गलत इल्जाम मत लगायो तो घर में रखी मोगरी उठाकर मेरे पास बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज एक्ट मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेरहम पति ने पत्नी की मारपीट कर मोगरी से सिर फोड़ा, आरोपी पति पर दहेज एक्ट और मारपीट का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment