Press "Enter" to skip to content

5 हजार के इनामी बदमाश को 6 अवैध हथियारों व राउण्डों के साथ सिकंदरा नाका से किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग करैरा शिवनारायण मुकाती द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियार,अवैध मादक पदार्थो का आदान प्रदान,अवैध शराव,स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्टियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के पालन में आज दिनाँक 19.10.2023 की रात्रि थाना प्रभारी दिनारा श्री संतोष भार्गव द्वारा मय फोर्स के इलाका गश्त कर अंतर्राजिय चैक पोस्ट नाका सिकन्दरा वैरियर दिनारा पर चैकिंग हेतु फोर्स तलव किया व नाका प्रभारी निरीक्षक अश्विन खरे आईटीआई एवं टीएसआई के.के.गोस्वामी को साथ लेकर सिकन्दरा वैरियर पर चैकिंग के दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति दतिया दिनारा रोड पर एक पिठ्ठू बैग टांगे हुये खडा हुआ है जिसमें वह व्यक्ति अधिक संख्या में अवैध हथियार कट्टे व राउंड रखे हुये है और वह उन कट्टो को बेचने के लिए रात में ले जा रहा है. उक्त मुखविर सूचना पर हमराह फोर्स को अवगत कराकर मुखविर के वताये स्थान सिकन्दरा वैरियर चैक पोस्ट के पास दतिया दिनारा रोड तिराहा पर एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग टांगे हुये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरकर पकडा एवं उक्त व्यक्ति के पास टांगे हुये वैग को खोलकर चैक किया तो उसमें हाथ के बने हुये हथियार देशी कट्टे लोहे एवं पीतल के वैग में रखे थे जिन्हें गिनकर देखा तो कुल 06 कट्टे थे एवं बारह 315 बोर के जिंदा राउंड बैग में कट्टो के साथ रखे हुये थे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बाकर उर्फ बाखर खां पुत्र हवलदार खां उम्र 46 साल निवासी ग्राम ईंटारोरा थाना इंदरगढ जिला दतिया म.प्र. का होना वताया आरोपी के कब्जे से 06 देशी हाथ के बने हुये लोहे एवं पीतल के कट्टो को मय 12 जिंदा राउंड जिसमें एक कट्टे की कीमती करीब दस हजार रुपये 06 कट्टों की कीमती करीब 60,000/-रु. एक राउंड की कुल कीमत 150/- रु. बारह राउंड की कीमती 1800/- रु. कुल कट्टा राउंड की कीमत 61800/-रु. एवं आरोपी बाकर उर्फ बाखर खां को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति से विस्तृत पूछताछ की तो पता चला की उक्त आरोपी बाकर उर्फ बाखर खां पुत्र हवलदार खां निवासी ईंटारोरा थाना इंदरगढ का थाना दिनारा पर पूर्व से माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रं. 2062/16 एवं अप क्रं. 423/16 धारा 34(2) आवकारी एक्ट में स्थाई वारंट में गिरफ्तारी की आवश्यकता होने से एवं पूछताछ पर आरोपी द्वारा अन्य घटनायें थाना नरवर क्षेत्र में करना वताया है जिस पर से जानकारी प्राप्त की तो जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी बाकर खां पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा उदघोषणा इनाम /पु.अ. /शिव. /सी.आई.डी./ए.डी./26/23 दिनांक 08.02.2023 को अपराध क्रमांक 342/22 धारा 365 ता.हि. इजाफा धारा 364क, 394 ता.हि. 11/13 एम पी डी पी के एक्ट थाना नरबर जिला शिवपुरी एवं अपराध क्रमांक 423/2016 धारा 34(2) आवकारी एक्ट थाना दिनारा जिला शिवपुरी मे गिरप्तारी हेतु आरोपी पर पांच हजार रुपये के इनाम की उदघोषणा इनाम घोषित की गई है. आरोपी शातिर बदमाश है व आरोपी से पूछताछ पर वताया गया कि वह जल्द की कोई गंभीर अपराध घटित करता अगर पकडा न जाता तो कई दिनों से अपराध करने की कोशिस में था। आरोपी बदमाश को माननीय न्यायालय करैरा पेश किया जा रहा है।
उक्त शातिर फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किए जाने में थाना प्रभारी दिनारा श्री संतोष भार्गव, सउनि विनोद गौतम , सउनि विवेक भट्ट ,सउनि सुल्तान सिंह, नाका प्रभारी निरीक्षक अश्विन खरे आईटीआई ,टीएसआई के.के.गोस्वामी प्र.आर. 252 हिमांशु चतुर्वेदी,प्र.आर. 928 दीपक उपाध्याय ,प्र0आर0 498 अशोक तिवारी,प्र0आर0 401 सेवाराम पाण्डे,प्र0आर0 439 मृत्युजंय,आर0 323 योगेश मिश्रा, आर. 778 रामवीर बघेल,आर. 175 रमाशंकर मांझी ,आर. 747 मनोज यादव ,आर.133 सोनू साहू ,आर0 193 अरविंद मांझी,आर. 240 पीकेश कुमार , आर. 726 रामपाल जाट,आर. 267 विकास दुबे ,आर.777मनीष गोस्वामी,सै.276 धर्मपाल, की सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!