शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर में चोरों ने एक घर पर चोरी का धावा बोल दिया. नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाला सिटी सेंटर से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बेखौफ़ होकर दो बाइक उडा ले गए.
जानकारी के अनुसार करैरा नगर के साहित्यकार समाजसेवी प्रमोद भारती का मकान सिटी सेंटर मे बना है. मजे की बात तो यह है की उनके घर पर यह तीसरी बार चोरों ने धाबा बोला है. चोर आते है और बैखोफ होकर चोरी कर चले जाते है. चोरों को पुलिस का कोई भी खौफ नहीं हैं.






Be First to Comment