Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर ट्राली में सोयाबीन भरकर मंडी में बेचने जा रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिशुपाल पुत्र कल्याण जाटव निवासी घटाई थाना पोहरी ट्रैक्टर ट्राली में सोयाबीन भरकर कोलारस मंडी में बेचने ले जा रहा था इसी दौरान सेसई गांव के पास उसकी ट्राली पंचर हो गई।शिशुपाल जाटव ट्राली के पंचर हुए टायर को देख रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए शिशुपाल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने शिशुपाल जाटव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!