शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जुए के फड़ पर धावा बोलते हुए 5 जुआरियों को हार जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा है।पुलिस ने इनके पास से 8195 रुपए की राशि बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 8 बाइकें और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
खेत में घेरा बनाकर लग रहे थे हार जीत का दांव
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17.10.2023 की शाम को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि विपिन होटल के सामने खेत मे कुछ लोग ताश के पत्तो से रूपये पैसो का हार जीत का दांव लगा कर जुआ खेल रहे हैं । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे देखा तो कुछ लोग इकठ्ठे होकर गोल घेरा बनाकर रूपये पैसो से हार जीत का दांव लगा कर ताश पत्तो से जुआ खेलते दिखे, पुलिस टीम ने मौके पर दबेज देकर 5 जुआरियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 8195 रुपए की राशि पांच मोबाइल फोन और 8 बाइकें जब्त की गई।
पुलिस ने इनको जुआ खेलते हुए पकड़ा:
करेड़ा थाना पुलिस ने हार जीत का दांव लगाते हुए दीपक पुत्र नरहरी शर्मा उम्र 19 बर्ष निवासी करैरा,अभिषेक पुत्र अरविन्द खटीक उम्र 20 बर्ष रामजानकी मंदिर के पास करैरा, गौरव पुत्र संतोष रजक उम्र 22 बर्ष करैरा,फरमान पुत्र शरीफ खांन उम्र 26 बर्ष करैरा,अक्षत पुत्र संतोष गोयल उम्र 19 बर्ष करैरा को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरी0 सुरेश शर्मा, नि केपी शर्मा , उनि कलेस्तुस लकडा , सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान , आर 490 हिमाचल , प्र.आर 391 मोहन सिंह , आर 617 ओमप्रकाश , आर 724 दीपेन्द्र, आर 319 चन्द्रशेखऱ मीना , आर 260 सतेन्द्र सिंकरवार, आर 1073 अनूप , आर 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 732 संजीव श्रीवास्तव , आर 114 शिवराज हिन्डोलिया मय एनआरएस पुष्पेन्द्र तिवारी ।

जुआ फड़ पर छापा:पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा, 8 बाइक 5 मोबाइल और 8195 रूपये जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment